*बिना नंबर प्लेट, हाई सिक्योरिटी प्लेट व फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन होंगे चीज, जुर्माना भी लगेगा, प्रयागराज डीएम की सख्ती*

रिपोर्टर अनुज कुमार

प्रयागराज बिना नंबर प्लेट और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चलने वाहनों को सीज करने के निर्देश डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिए हैं। शनिवार को संगम सभागार में अवैध-खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद स्तर पर गठित टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में डीएम ने फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों को सीज कराने के साथ जुर्माना भी लगाने के लिए निर्देशित किया।इस पर रोक लगाने का निर्देश पुलिस, खनिज विभाग एवं तहसील की टास्क फोर्स टीम द्वारा अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त उपखनिजों का परिवहन कर रहे वाहनों की निरंतर जांच करते हुए इस पर रोक लगाने को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक कृत कार्यवाही से उन्हें भी अवगत कराने को कहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed