एम डी न्यूज़
बरेली। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ में कई बार मरीजों में धक्कामुक्की की नौबत आ गई। हंगामा होने पर सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर शांत कराया। ओपीडी में बुखार, जुकाम, सर्दी और खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। ओपीडी में चेस्ट फिजिशियन को दिखाने के लिए कतार लगी रही। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिस कारण जिला अस्पताल मे पर्चा लगाने के लिए लाइन लगानी पड़ती है,कभी कभी मरीज़ आपस मे झगड़ने लगते हैं।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *