एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान रामपुर से रिपोर्ट

सूत्रों के अनुसार, यह प्रस्तावित महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक विरासत को व्यापक रूप से प्रदर्शित करेगा। डॉ. वसीम रज़ा ने संकेत दिया है कि इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

बैठक में आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रमों का चयन, संयोजकों की नियुक्ति तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मिशन के पदाधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों को इस बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

डॉ. वसीम रज़ा ने बताया कि दिलदारनगर, गाज़ीपुर महोत्सव न सिर्फ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय होगा, बल्कि इससे सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और समाजिक जागरूकता को भी नई दिशा मिलेगी।

जल्द ही बैठक की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम सार्वजनिक किए जाएंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *