गोरखपुर | आईटीसी मिशन सुनहरा कल कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित हेल्थ केयर एवं हास्पिटैलिटी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 18 नवंबर 2025 को प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री रविकिशन शुक्ला भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर, माननीय सांसद श्री रविकिशन शुक्ला ने युवाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वास और भविष्य के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को एक सफल और सम्मानजनक पेशेवर यात्रा के लिए प्रोत्साहित किया और उनके विकास एवं समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।

रिपोर्ट – अनुज कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *