
ग्राम मझारा में 10 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए विद्युत उपकेंद्र का अनावरण किया।
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं
बदायूं,दातागंज आज क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया ने विधान सभा क्षेत्र में विद्युत की समस्या को दुरुस्त बनाने एवं खासकर क्षेत्र के किसान भाइयों को खेत की सिंचाई के वक्त विद्युत आपूर्ति निश्चित रूप से समय पर उपलब्ध कराने हेतु दो विद्युत उपकेंद्र का भाजपा उत्तर प्रदेश शासन ने मंजूर किया जिसके अनुक्रम में आज ग्राम मझारा में लगभग 10 करोड रुपए की लागत मूल्य से बनकर तैयार हुए विद्युत उपकेंद्र का अनावरण ग्राम और आसपास के क्षेत्र वासियों की उपस्थिति में किया गया। इस उपलब्धि से किसान भाइयों को बहुत बड़ी राहत निश्चित रूप से मिलेगी इसी क्रम में सैंजनी में बन रहे दूसरे विद्युत उपकेंद्र का अनावरण जल्द किया जाएगा।
