
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने रैन बसेरों की व्यवस्था कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना
बरेली अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने ठंड एवं शीतलहरी के दृष्टिगत निराश्रित एवं कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अत्यधिक सर्दी एवं शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के कारण निराश्रित असहाय एवं समाज के कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की जाए।उन्होंने निर्देशित किया है कि आश्रयहीन व्यक्तियों के लिए रैन बसेरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोई भी व्यक्ति रात में सड़क अथवा फुटपाथ पर सोने के लिए बाध्य नहीं हो। इन रैन बसेरों, शेल्टर होम में रुकने वाले कमजोर वर्ग के लोगों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक समस्त उपाय जैसे-गद्दे, कंबल, स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं किचन आदि का प्रबंध निश्शुल्क किया जाए। इन रैन बसेरों के आस-पास अधिक ठंड पड़ने पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।वर्तमान में मच्छरों के कारण डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए निर्देशित किया है कि रैन बसेरों का सेनिटाइजेशन एवं फागिंग प्रतिदिन अनिवार्य रूप से कराया जाए। रैन बसेरों में शारीरिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। महिलाओं एवं पुरुषों के सोने व शौचालय की अलग-अलग व्यवस्था की जाए। प्रत्येक रैन बसेरों, शेल्टर होम के लिए एक उपयुक्त वरिष्ठता का नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जिस पर रैन बसेरे के लिए संचालन का उत्तरदायित्व होगा। नगर क्षेत्र में अपर नगर आयुक्त, नगर निगम एवं समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट तथा तहसील क्षेत्रों में समस्त उप जिलाधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतें नामित किए जाते हैं।
