रामनगर बाराबंकी:सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा महोत्सव में तीसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक खेल मैदान के चारों ओर जुटे रहे और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते रहे। कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन रामनगर के ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने फीता काटकर किया उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को मजबूत करते हैं और उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होते हैं।
कबड्डी के रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार दम ख़म दिखाया और दर्शकों का मनोरंजन किया हर सफल कबड्डी कबड्डी की पुकार में मैदान तालियों से गूंज उठा अंतिम मुकाबला विशेष रूप से रोमांचक रहा जिसे देखने के लिए दर्शक देर तक मैदान में डटे रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयाराण सूरतगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष सिंह, मोनू पांडे खदेड़ा प्रधान सुरेश यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य सूर्यमऊ राजकुमार सैनी सहित कई जन् प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *