सहसवान : एसओ मुजरिया प्रदीप कुमार ने वृक्षारोपण अभियान के तहत थाना परिसर,इंटर कॉलेज व परिषदीय स्कूलों में लगभग 300 पेड़ लगा कर वातावरण को हरा भरा रखने व वायुमंडल को शुद्ध रखने का संदेश दिया। वृक्षारोपण में समस्त स्टाफ ने अपने अपने क्षेत्र में पेड़ लगवाए। इधर शिक्षा विभाग में एआरपी राजन यादव ने विद्यालयों में वृक्षारोपण कराया।इस अवसर पर सभी शिक्षकों से वृक्ष लगाकर उनकी देखरेख करने की अपील भी की । अमरूद, बरगद,पाकड़,सहित फलदार वृक्ष भी लगाए गए ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *