एम, डी न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवंम थाना प्रभारी मीरापुर ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे आपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत दिनांक 11.09.2025 को थाना मीरापुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था तथा उसका एक साथी अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 67 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया था। तथा वांछित/फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारीयो के निर्देशन पर टीम गठित कर प्रयास किये जा रहे थे।
आज दिनांक 20.11.2025 को थाना मीरापुर पुलिस व मिशन शक्ति टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को चैकिंग के लिए रोका गया जिसके द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्त को भागने का अवसर दिये बिना बिजनौर मार्ग पर रामराज बार्डर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद उर्फ पप्पू उर्फ पिन्टु पुत्र लाला निवासी वार्ड 06 नूरवाला महादेव कॉलोनी थाना किला, पानीपत, हरियाणा, है। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *