एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट

हम एकता मंच की टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां और राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची जहां युवा जिलाध्यक्ष मौहम्मद रेहान एडवोकेट ने माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित रामपुर जिलाधिकारी द्वारा प्रेषित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी महोदय को सौंपा। ज्ञापन में नैनीताल रोड बिलासपुर गेट पर स्थित कूड़ा डलाव घर को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में जिलाधिकारी रामपुर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराते हुए कहा गया कि ये स्थान घनी आबादी के बीच नैनीताल हाईवे पर स्थित है जिससे बिलासपुर गेट,चपटा, कालोनी, बमनपुरी,पंखेवालान आदि के लोगों को बहुत असुविधा होती है कूड़ा कर्कट में समय समय पर आग लगने से हानिकारक धुआं वातावरण को प्रदूषित कर देता है जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। साथ ही नैनीताल आदि को जाने वाले देशी विदेशी पर्यटक भी इस कूड़ा कर्कट की बदबू और धुएं से प्रभावित होते हैं। ज्ञापन में हम एकता मंच की ओर से जनहित में निम्नलिखित मांगें की गई हैं।
1_रामपुर नैनीताल हाईवे पर बिलासपुर गेट के पास स्थित पझाव के नाम से प्रसिद्ध कूड़ा करकट डलाव समाप्त कर उसको रामपुर नगर क्षेत्र की आबादी से दूर ग्राम कल्याणपुर पटटी में शिफ्ट किया जाए।
2–‌ कूड़ा करकट डलाव को जनहित के किसी अन्य कार्य जैसे सार्वजनिक पार्क या जनता के रोजगार के लिए दुकानों का निर्माण कराया जाए या शासन प्रशासन जनहित में जैसा उचित समझे इस स्थान को प्रयोग में लाए।
माननीय मुख्यमंत्री जी से जनहित में ज्ञापन को स्वीकार कर उचित समाधान कराने का आग्रह किया गया है।
ज्ञापन पर शादाब शफ़ीक़ ख़ां, मास्टर फ़िरोज खान, नादिर ख़ां बबलू, मौहम्मद रेहान एडवोकेट, मौहम्मद नाज़िम,शैज़ी ख़ां एडवोकेट, चांद ख़ां एडवोकेट, अय्यूब मियां एडवोकेट,मौहम्मद राशिद एडवोकेट, सुमेर ख़ां एडवोकेट, तौसीफ अहमद, ज़मीर अहमद नाज़िम सिद्दीकी आदि के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *