भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वी वर्ष गांठ के उपलक्ष में एकता पद यात्रा का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दुग्ध विकास मंत्रालय धर्म पाल रहे।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं ,आज विधानसभा दातागंज में भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 बी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एकता पद यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मा कैबिनेट मंत्री दुग्ध विकास मंत्रालय श्री धर्मपाल सिंह रहे ।पद यात्रा ग्राम हाशिमपुर से ग्राम बक्सेना होती हुई ग्राम सैंजनी तक जारी रही ग्राम सैंजनी में विशाल जनसभा को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और सभापति विधायन समिति एवं विधायक राजीव सिंह बब्बू भईया और जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने संबोधित किया।

और सरदार पटेल जी के देश हित में किए गए उत्कर्ष कार्यों को विस्तार से बताने कार्य किया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा लौह स्तंभ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वी जयंती को हम गर्व के साथ पर्व की भांति मना रहे हैं। और एकता पद यात्रा द्वारा ये संदेश दे रहे हैं। कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी द्वारा दिखाए गए राष्ट एकता के रास्ते को हम हर हाल में फॉलो करेंगे वहीं सभापति विधायन समिति एवं विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया ने कहा

कि दातागंज विधानसभा की यह पदयात्रा आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उद्यमों के प्रोत्साहन और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। जनता की सहभागिता ही वास्तविक विकास का आधार है। जैसे-जैसे एकता यात्रा आगे बढ़ रही है। रास्ते में पड़ रहे ग्रामों की सड़कों पर एक भारत श्रेष्ठ भारत, देश की एकता हमारी पहचान जैसे नारों की गूंज सुनाई दे रही है ।यात्रा के दौरान लोग हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर आगे बढ़ रहे है। इस दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंग गया है। यही राष्ट धर्म है। इस अवसर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, नेकपाल कश्यप अनूप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वीरसिंह, सुरेंद्र गुर्जर और विधानसभा दातागंज के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *