बिसौली : मदनलाल इंटर कालेज में पौधारोपण सप्ताह मनाया गया। प्रधानाचार्य गणेश गोयल के नेतृत्व में स्टाफ ने कालेज परिसर में पौधे रोपे। इस मौके पर श्री गोयल ने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु देते हैं। इनकी रक्षा करना हमारा परम दायित्व है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पौधे रोपने चाहिए। इस अवसर पर सौरव शर्मा, प्रभात कुमार दुबे, राजेश यादव, अजय कुमार, दीनानाथ, रविन्द्र कुमार आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *