आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ सरिता यादव के निर्देशन व नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में आम,लीची,अमरूद,जामुन, आंवला, सहजन,नींबू, करौदा,कटहल,आदि विभिन्न प्रजातियों के फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
डॉ सरिता यादव ने औषधीय पौधों से होने वाले लाभ की चर्चा करते हुए उनकी समुचित देखभाल, संरक्षण और संवर्धन के लिए अपनाए जाने वाले वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराया। राजकीय महाविद्यालय में 160 पौधरोपण लक्ष्य के सापेक्ष प्रथम दिन 50 पौधों का रोपण किया गया।

पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण क्लब के संयोजक डॉ पवन कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल,कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबिता यादव, डॉ राजधारी यादव, डॉ सचिन कुमार, डॉ दिलीप कुमार वर्मा,आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ डॉली, डॉ संजय कुमार, डॉ मितिलेश,डॉ ज्योति बिश्नोई,डॉ प्रेमचंद्र चौधरी,विक्रम सक्सेना, प्रमोद शर्मा,विजेंद्र सिंह, वीरबहादुर, गौरव पाली, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *