गोंडा- जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां पर कैदियों से वार्ता की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली निरीक्षण के दौरान कारागार अस्पताल में जाकर वहां पर भर्ती कैदियों से मुलाकात किया साथ ही सभी भर्ती कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जिला अधिकारी तथा पुलिसअधीक्षक ने स्वयं विभिन्न बैरको अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष,पुस्तकालय आज का निरीक्षण किया तथा संबंधित को निर्देश दिए की जेल में जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं महिया कराई जाए। इसके साथ ही ऐसे कैदी जिनके पास वकील नहीं है,उनके लिए सरकारी वकील का भी प्रबंध कराया जाए । जेल में कैदियों का बराबर मेडिकल चेकअप कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक,डिप्टी जेलर, कारागार डॉक्टर सहित अन्य अधिकारी का उपस्थित रहे। एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *