
MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर
22नवंबर2025 दिन शनिवार
मुजफ्फरनगर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत थाना बुढ़ाना पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
SP ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बुढ़ाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए सैफ पुत्र शौकत, निवासी माता कॉलोनी, मोहल्ला ठाकुरद्वारा, थाना बागपत को पकड़ा। आरोपी की उम्र 21 वर्ष बताई गई है।
क्या-क्या मिला
पुलिस के अनुसार युवक के कब्जे से
एक अवैध तमंचा .315 बोर
एक जिंदा कारतूस .315 बोर
बरामद किया गया।
गिरफ्तारी बुढ़ाना–मंदवाड़ा मार्ग से लुहसाना जाने वाले तिराहे के पास, दिनांक 22 नवंबर 2025 को करीब 11:50 बजे की गई।
संबंधित मुकदमा
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 471/25, धारा 3/25 ए एक्ट में कार्रवाई की गई है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार आरोपी पर इससे पहले भी बागपत में दो मुकदमे दर्ज हैं—
- मुकदमा संख्या 567/24 – धारा 379/411 IPC
- मुकदमा संख्या 591/2024 – धारा 317(2)/317(5) BNS व 9 ए एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक संदीप कुमार
हैड कॉन्स्टेबल हरीशपाल सिंह (275)
कॉन्स्टेबल विजय कुमार (1206)
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

