MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर, 22 नवम्बर 2025:
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि०) के जिला मुजफ्फरनगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में 21 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका मुजफ्फरनगर पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ई.ओ.) को क्षेत्र की विभिन्न व्यापारिक एवं जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

व्यापारियों ने बताया कि लंबे समय से सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट खराबी, अवैध अतिक्रमण और बाजारों में पार्किंग की कमी जैसी समस्याएँ व्यापारिक कार्यों को प्रभावित कर रही हैं। इन सभी मुद्दों का समाधान जल्द से जल्द किए जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से रखी गई।

जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि

“व्यापारियों की समस्याएँ शहर की समस्याएँ हैं। प्रशासन को इन्हें गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।”

नगर पालिका ई.ओ. ने आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed