एम डी न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार
बरेली मे जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ ई-एफ डिजिटाइज्ड कार्य की बूथवार सुपरवाइज़र एवं बी०एल०ओ० स्तर पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कार्य प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही, जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी०एल०ओ० को उनके जिले में बेहतर काम करने वाले बीएलओ और सुपरवाईजर के साथ बैठक कर उनकी सराहना की। इन्होंने एसआईआर और बीएलओ एप पर इम्युरेशन फॉर्म को डिजिटलाइज्ड करने में बेहतर कार्य किया है। समीक्षा के दौरान पया गया कि बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ में सात शिक्षा मित्र हैं। डीएम ने सभी बीएलओ को समय से सौ फीसदी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए साथ ही किसी भी तरह की समस्या आने पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *