MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

जनसुनवाई के उपरांत एसपी ग्रामीण ने थाना फलावदा का आकस्मिक निरीक्षण भी किया, जिसमें थाना कार्यालय के अभिलेख, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, मैस, बैरक तथा थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण शामिल रहा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के उचित रख-रखाव, व्यवस्थाओं में सुधार तथा बेहतर प्रबंधन के लिए निर्देश दिए। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।

पुलिस प्रशासन के अनुसार जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *