रिपोर्ट इकलाक खान फतेहपुर

बाराबंकी। फतेहपुर वन रेंज परिक्षेत्र की वन बीट बसारा क्षेत्र में वन माफिया ने वन विभाग की नाक तले जामुन व आम के हरे-भरे दो पेड़ काट डाले। सूचना पर वन विभाग टीम पहुंची लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे क्षेत्र के लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
जानकारी के अनुसार यह कटान ग्राम नरैनापुर में हुआ। माफिया ने पेड़ों को काट कर आनन फानन में जड़ों को भी जलाने की कोशिश की ताकि कोई सबूत न बचे। दिनदहाड़े आम और जामुन की लकड़ी को भी ठिकाने लगा दिया। लोगों ने बताया कि वन विभाग को इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी, लेकिन विभाग के अधिकारी मौके पर कटान के समय नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि यह सारा खेल वन विभाग की मिलीभगत और पुलिस के संरक्षण में चल रहा है।

अगर वन विभाग टीम कटान होते समय मौके पर पहुंच जाती तो वन माफिया लकड़ी सहित पकड़े जा सकतें थे। इस तरह के कटान पर अंकुश लगाने को उच्च स्तरीय जांच कराई जाने की जरूरत है। जिससे वन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हो सके। डीएफओ आकाशदीप ने बताया कि मौका संज्ञान में आया है इसकी जांच कर कर ठेकेदार के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *