एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
रामपुर से रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट
बिलासपुर। ग्राम फाजलपुर 36 बिलासपुर में एसआईआर गहन मतदाता पुनरीक्षण के दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सांसद मुहीबुल्ला नदवी साहब के दिशा निर्देशन मे sir pda प्रहरी के नाम से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा के वरिष्ठ नेता और तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजिंदर सिंह विर्क की अध्यक्षता में बैठक हुई, जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि अथर अली खां ने किया। कार्यक्रम में लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया समझाई गई और बीएलओ की मौजूदगी में मौके पर ही फॉर्म भरवाने में सहायता की गई। नेताओं ने कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है ताकि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभा सके।
तेजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि मतदान अधिकार सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। किसी भी जरूरी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूटना लोकतंत्र के लिए नुकसान है। इसी उद्देश्य से सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जोड़ने में लगे हैं। संचालक अथर अली खां ने बताया कि एसआईआर पुनरीक्षण का यह मौका लोगों को जागरूक करने और हर परिवार तक पहुंचने का है। उन्होंने बीएलओ के साथ मिलकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों के फॉर्म जांचे और आवश्यक दस्तावेज पूरे करवाए।
बैठक में आशियन यादव, पंकज सुनील मौर्य शंकर बाल्मीकि ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव,तहाड़ सिंह यादव चंद्रपाल, साहब कोटिया, राम बहादुर यादव, डालचंद्र यादव व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष वरिष्ठ सपा अनस खां राशिद अंसारी और अन्य लोग मौजूद रहे।







