खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा से जुड़ी है जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में BLO / सहायक अध्यापक विपिन यादव ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया।जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद उन्हें आनन फानन में तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। बताया जाता है कि विपिन यादव जिले के जैतपुर माझा में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात हैं ,तथा मूल रूप से जनपद जौनपुर का रहने वाले है. मंगलवार को दोपहर में जानकारी देते हुए सीओ (co)तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापक ने एक विषाक्त पदार्थ खा लिया है जिससे हालात गंभीर है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरों अजीत यादव

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *