बदायूं में एस आई आर में लापरवाही, एसडीएम ने 86 कर्मियों का वेतन रोका कार्रवाई की चेतावनी दी।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे इस अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र 115 बदायूं व विधानसभा क्षेत्र 116 शेखूपुर में अब तक पांच प्रतिशत से कम गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने वाले कुल 86 कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है इनमें 34 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 26 रोजगार सेवक, 23 शिक्षामित्र, 19 अनुदेशक और चार सहायक अध्यापक शामिल है।उपजिलाधिकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि 4 नवंबर से शुरू हुए इस कार्य में लगातार लापरवाही के मामले सामने आने पर ऐसे कर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है। जो लगातार लापरवाही कर रहे हैं।

इसके चलते ही सोमवार तक एस आई आर के कार्य में लगे जिन कर्मियों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया है। उनका वेतन रोका गया है बताया कि संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। कि दो दिनों के अंदर प्रगति में सुधार न होने पर प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 भारतीय न्याय संहिता बी एन एस के प्रावधानों तथा अन्य विभागीय नियमों के तहत इन कर्मियों के विरुद्ध संबंधित थानों में प्राथमिकियां दर्ज कर दी जाएगी।एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन नामावलियों डिजिटिलाइजेशन एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है इसके प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एस आई आर प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *