ज्योतिर्मठ के शङ्कराचार्य ने किए भगवान बदरीनाथ जी के दर्शन/ पूजन।

प्रति वर्ष परम्परानुसार कपाट मङ्गलम् के अवसर पर शङ्कराचार्य जी होते हैं शामिल।

बदरीनाथ धाम, चमोली, उत्तराखण्ड
इस वर्ष की ग्रीष्मकालीन बदरीनाथ धाम यात्रा आज सम्पन्न हुई ।
मनुष्यों की पूजा इस स्थल पर सम्पन्न हुई अब शीतकाल में भगवान बदरीविशाल पूजा आज से देवऋषि नारद जी करेंगे । भगवान बदरीविशाल जी की शीतकालीन पूजा ज्योतिर्मठ के नृसिंह मन्दिर में परसों मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी से आरम्भ होगी । कल शुभ मुहूर्त में भगवान् की डोली पाण्डुकेश्वर जाएगी वहाँ रात्रि-विश्राम करने के बाद शङ्कराचार्य जी की डोली ज्योतिर्मठ पहुंचेगी । आज मध्याह्न में ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज ने भगवान् बदरीविशाल जी के दर्शन किए । देशभर से आए भक्तों ने किए शङ्कराचार्य जी महाराज के मङ्गलमय दर्शन कर प्रसाद प्राप्त किया ।
आज अपराह्न 2:56बजे भगवान् बदरीविशाल जी के कपाट विधि-विधान सहित सम्पन्न हुए ।
बदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के दर्शन प्राप्त किए। तथा आगामी शीतकालीन चारधाम यात्रा हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया। उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी है। इस अवसर पर सर्वश्री – स्वामी प्रत्यक्चैतन्य मुकुन्दानन्द गिरि, बदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल , केन्द्रीय धार्मिक डिमरी पञ्चायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, स्वामी अप्रमेयशिवसाक्षात्कृतानन्द गिरि, सहजानन्द ब्रह्मचारी, अजय पाण्डेय, शिवानन्द उनियाल, कमलेशकान्त कुकरेती, शैलेष तिवारी, अखिलेश ब्रह्मचारी आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *