वाराणसी में नमकीन कारोबार पर परिवारिक विवाद गहराया।

पुलिस ने फैक्ट्री सील की, भाइयों के बीच ट्रेडमार्क और साझेदारी पर आरोप-प्रत्यारोप।

वाराणसी। कमिश्नरेट ऑफिस मे नमकीन व्यवसायी आशीष सिंह पुत्र बाके सिंह ने अपने मामले की उचित कार्रवाई करते हुए न्याय की मांग की गुहार लगाई। पांडेयपुर के रहने में चार भाइयों के बीच नमकीन के पारिवारिक कारोबार को लेकर विवाद बढ़ गया है। आशीष सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पिता बांके सिंह को साझेदार भाइयों रणधीर, अशोक और विनोद सिंह ने धोखे से बाहर कर दिया। 1983 से चले आ रहे, मुनाफा में 25% का चारों भाइयों का साझेदारी के बावजूद, 2021 के समझौते का उल्लंघन कर नया विलेख बनाया गया। आशीष ने पुराने ट्रेडमार्क (5559869) के इस्तेमाल पर रणधीर की शिकायत पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट और बीएनएस धाराओं के तहत फैक्ट्री सील कर दी। आशीष का दावा है कि पुलिस बिना अदालती आदेश के कार्रवाई कर रही है और कागजात दिखाने के बावजूद सील नहीं खोल रही। पीड़ित ने बताया कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है, परिवार भूखमरी की कगार पर पहुंचा। जब इस मामले में मीडिया ने लालपुर थाना पुलिस से पूछी तो पुलिस ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश पर मुकदमा हुआ है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *