ब्रजेन्द्र नन्दन
वाराणसी मीडिया प्रभारी
एम डी न्यूज़
बहुयामी समाचार

जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा/ जिला निर्वाचन अधिकारी वाराणसी के निर्देश पर बैठक का आयोजन
वाराणसी । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ तथा जिल निर्वाचन अधिकारी वाराणसी महोदय के निर्देश के अनुपालन में बीते रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में नागरिक सुरक्षा के वार्डेन / स्वयं सेवको को बी०एल०ओ० को सहयोग करने हेतु नागरिक सुरक्षा सभागार चेतगंज वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी वाराणसी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) वाराणसी महोदय द्वारा की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में उपस्थित नागरिक सुरक्षा वाराणसी के स्वयं सेवको को निर्देशित किया गया है कि बी०एल०ओ० के साथ सभी पात्र नागरिको को मतदाता सूची में समादिष्ट करना तथा त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी मतदाता सूची में बनवाने में सहयोग प्रदान किया जाना है। बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि अपने-अपने क्षेत्रो में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का प्रचार प्रसार करते हुये नागरिको को अभियान में सहयोग देने की अपील की जाय। यह भी निर्देशित किया गया है कि वार्डेन/स्वयं सेवक गण अपने-अपने क्षेत्रो में कम से कम 10 परिवारो के प्रत्येक दिवस फार्म जमा करायेगें।बैठक का संचालन चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता ने किया।
तथा आज से ही जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर सभी वरिष्ठ वार्डेन एवं अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण एवं बूथ भ्रमण करते हुए SIR फॉर्म के जमा कराए जाने एवं भरने के लिए बंटवाने में सहयोग किया,और ये कार्य अब अनवरत रूप से चलता रहेगा।
बैठक में नागरिक सुरक्षा वाराणसी के विनोद गुप्ता चीफ वार्डेन, अविनाश अग्रवाल डिप्टी चीफ वार्डन,वी०वी० सुन्दर शास्त्री, डिवीजनल वार्डेन, कन्हैया लाल यादव, डिवीजनल वार्डेन, संजय कुमार राय, डिवीजनल वार्डेन, मंगला प्रसाद गुप्ता, नन्हकू कुमार, ब्रजेन्द्र नन्दन,डिवीजनल वार्डेन, समस्त डिप्टी डिवीजनल वार्डेन, स्टाफ आफिसर, समस्त पोस्ट वार्डेन एवं सेक्टर वार्डेन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *