दिनांक 26.11.2025 को “संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस कार्यालय गौरीगंज पर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक द्वारा पुलिस कार्यालय पर उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को भारतीय संविधान की प्रस्तावना व संविधान में वर्णित कर्तव्यों व भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतन्त्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा औऱ राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने की शपथ दिलायी गयी । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
एमडी न्यूज दुर्गेश कुमार सिंह

0 views
