रिपोर्ट— शाबान सिद्दीकी

 लखीमपुर खीरी।नीमगांव थाना क्षेत्र में खेत की जुताई करते वक्त रोटावेटर में फंसकर किसान की हुई मौत।

बौनिया निवासी प्रांशु वर्मा 26 वर्षीय अपने खेत में गेहूं की बुवाई के लिए जुताई करने खेत को गए थे।जोकि रोटावेटर से खेत की जुताई करवा करा रहे थे।इसी दौरान प्रांशु वर्मा रोटावेटर में फंस गए जिसमे उनकी गर्दन , सर और अन्य शरीर के हिस्सों में गंभीर चोटे आई।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई,यह देख ट्रैक्टर चला रहा ड्राइवर वहां से हुआ फरार।

घटना की सूचना मिलते ही आस—पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों की मदद से प्रांशु वर्मा को रोटावेटर से बाहर निकाला गया।तब तक उनकी मौत हो चुकी थी,मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्रांशु वर्मा अपनी पत्नी सुधा वर्मा और करीब तीन वर्षीय  बेटे अभ्यास को छोड़ गए।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल , प्रांशु की मां का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है।जब कि पिता विनोद वर्मा ने बताया कि खेत की बुवाई के लिए गेहूं का बीज लाकर घर पर रखकर खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर गए पर वापस लौट कर ही नहीं आए।

घटना की सूचना मिलते ही नीमगांव थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर।घटना स्थल का निरीक्षण किया व मामले की जांच — पड़ताल शुरू की,नीमगांव पुलिस को अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *