नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

02 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, तीन माह की बच्ची; पुलिस जांच में जुटी.

अमेठी जनपद अंतर्गत पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार में सोमवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सपना पत्नी रविंद्र के रूप में हुई है। सपना की शादी लगभग ढाई साल पहले हुई थी और उसकी तीन माह की एक बच्ची भी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह जब काफी देर तक घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजन कमरे की ओर बढ़े। दरवाजा खुला था और अंदर सपना दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

सूचना पर पीपरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फांसी से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्यवाही पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में दरवाजे या कमरे में किसी तरह के जबरन प्रवेश या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है, इसकी जांच गंभीरता से की जा रही है। पति रविंद्र और अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

गाँव में नवविवाहिता की मौत की खबर से माहौल गमगीन है। तीन महीने की बच्ची को देखकर लोगों की आंखें नम हो जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पीपरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: बेटे-बहू को गोली मारने वाला पिता गिरफ्तार, लाइसेंसी DBBL गन बरामद MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान बेटे और बहू पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामविलास उर्फ रामखेलावन (65 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को बिंदकी बस स्टैंड से दबोचा। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डबल बैरल (DBBL) गन, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने पहले अपनी बहू पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बेटे अवनीश पर फायर किया। इलाज के दौरान अवनीश की मौत हो गई, जबकि बहू का उपचार जारी है।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में थाना बिंदकी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में बिंदकी पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।