बरेली के दो बरातघरों का ध्वस्तिकरण टला, नही पहुँची बीडीए की टीम।

एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली के सूफीटोला इलाके में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। बीडीए की ध्वस्तीकरण टीम मौके पर नहीं पहुंची। रविवार की शाम को सोशल मीडिया पर पुराना शहर स्थित सूफी टोला के दो बारातघर गुड मैरिज और एवान-ए-फरहत पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई वाले नोटिस वायरल हुए तो हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह इलाके में सन्नाटा था अचानक पुलिस फोर्स पहुंचते ही अफरा तफरी का माहौल बन गया। भीड़ पहुंचने लगी और बारातघरों को खाली करने में पुलिस जुड़ गई। पुलिस दोपहर 12:10 बजे तक तैनात रही। मगर, बीडीए और मजिस्ट्रेट के न आने से कार्रवाई टल गई। ढाई घंटे की गहमागहमी के बाद पुलिस ने दोनों बारातघरों के मुख्य गेटों पर ताला लगवाया और टीम वापस लौट गई। स्थानीय लोगों और बारातघर संचालकों में पूरे समय संशय बना रहा कि आखिर अंतिम क्षणों में कार्रवाई क्यों रोकी गई। इसमें बीडीए अधिकारियों ने ध्वस्तीकरण टलने पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: बेटे-बहू को गोली मारने वाला पिता गिरफ्तार, लाइसेंसी DBBL गन बरामद MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान बेटे और बहू पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामविलास उर्फ रामखेलावन (65 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को बिंदकी बस स्टैंड से दबोचा। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डबल बैरल (DBBL) गन, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने पहले अपनी बहू पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बेटे अवनीश पर फायर किया। इलाज के दौरान अवनीश की मौत हो गई, जबकि बहू का उपचार जारी है।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में थाना बिंदकी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में बिंदकी पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।