MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर, 01 दिसंबर 2025।
रामलीला टिल्ला पर लगाए गए SIR मदद कैंप का तीसरा दिन भी उत्साहपूर्ण माहौल के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुँचकर अपने फॉर्म भरवाए और आवश्यक कार्यों को पूरा कराया।
कैंप में जनपद के कई जिम्मेदार अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे और लोगों की सहायता करते हुए फॉर्म कंप्लीट करवाने में अहम भूमिका निभाई।
विशेष रूप से राधे वर्मा द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान कराया गया। वहीं, सभी के बीच डॉ. अर्जुन का जन्मदिन भी कैंप स्थल पर ही सादगीपूर्वक मनाया गया।
कैंप में मौजूद टीम ने बताया कि “SIR फॉर्म” को एक जिम्मेदारी समझते हुए सभी ने अपने निजी कार्यों को दरकिनार किया और पूरा समय जनता की सहायता में लगाया। वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्थानीय मतदाताओं के निर्णय अनुसार कार्यक्रम को फॉर्म वोट सहायता के रूप में लगातार जारी रखा जा रहा है।
लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आम जनता को बड़ी राहत देते हैं और प्रशासन–जनता के बीच भरोसा मजबूत होता है।
