MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
रिपोर्टिंग इंचार्ज फतेहपुर रवि रावत (बाराबंकी)

बाराबंकी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकटौली के अम्बियापुर निवासी मोहम्मद हनीफ की घर लौटते समय ट्रेन में ही मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। केरल में मजदूरी करने वाले हनीफ अपनी पत्नी और बेटे मोहम्मद कैफ के साथ बुधवार को घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान झांसी स्टेशन पहुंचने से पहले अचानक उन्हें तेज हार्ट अटैक आया और कुछ ही मिनटों में उनकी सांसें थम गईं।
परिजनों के अनुसार, कुछ महीने पहले केरल में काम करते समय मोहम्मद हनीफ की तबीयत बिगड़ गई थी। दिल से संबंधित गंभीर बीमारी की पुष्टि होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन भी किया था। स्वास्थ्य लाभ के लिए डॉक्टरों ने उन्हें घर लौटने की सलाह दी थी, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही किस्मत ने साथ छोड़ दिया।
ट्रेन में तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग ने आवश्यक जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को एंबुलेंस द्वारा उनके पैतृक गांव अम्बियापुर भेजा गया। देर रात जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी व मासूम बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि मोहम्मद हनीफ परिवार के इकलौते जिम्मेदार सदस्य थे। परिवार की आजीविका का पूरा बोझ उन्हीं के कंधों पर था। अचानक हुई इस दुखद घटना से पत्नी और छोटा बच्चा पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें सहारा मिल सके।
गांव में शोक की लहर है, और हर कोई इस दर्दनाक घटना से व्यथित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *