एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट जनपद रामपुर से
विचार गोष्टी में संगठन के संस्थापक अविनाश तपन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने दलितों,वंचितों,एंव शोषित वर्ग के उत्थान एंव विकास के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।अपने चार बच्चों की कुर्बानी दी।शोषित समाज के अधिकारो के लिए एक बडा संघर्ष किया। बाबा साहेब के मिशन को पूरा करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रध्दांजलि होगी।
गोष्टी में संरक्षक विल्सन बाबू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब ने समाजिक कुरितियो एंव पाखंडवाद एंव जाति वाद को जड से समाप्त करना चाहते थे। भारत में जाति विहीन समाज की स्थापना करना समाज के दबे कुचले लोगो शोषित समाज को,समाज की मुख्य धारा में कर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे। इसीलिए बाबा साहेब ने भारत के संविधान मे शोषित वर्ग के उत्थान के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर समाज मे समाज में सम्मान दिलाया। बाबा साहेब के द्वारा किया गया इस उपकार को दलित समाज कभी नही भूल सकता। दलित समाज बाबा साहेब का श्रणी रहेगा। विचार गोष्टी में मुख्य सलाहकार दिनेश कुमार रस्तोगी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा समाजिक न्याय एंव बराबरी की बात कही।बाबा साहेब का मिशन पूरा करने के लिए समाज के सभी वर्गो को बाबा साहेब के सिद्धान्तों का अनुसरण करना चाहिए। गोष्टी में आर के गौतम, विल्सन बाबू, दिनेश रस्तोगी, धर्म कुमार वाल्मीकि, सुरेंद्र कुमार खत्री, सलवेंदर विराट, महिपाल वाल्मीकि, रंजीत कठेरिया, धर्मेंद्र सागर, रमेश सागर, महमूद खाँ एडवोकेट, आदि उपस्थित थे।



