गोण्डा- जनपद में पूर्व की डीएम नेहा शर्मा द्वारा कार्यवाही होती थी लेकिन लगातार अवैध मिट्टी खनन की जानकारी खनन अधिकारी से लेकर चौकी प्रभारी तक दी जा चुकी है। लेकिन खननकर्ताओं के ऊपर कार्यवाही शून्य है,जिसका कारण यह है कि शाम होते ही मनबढ़ खननकर्ताओं द्वारा जेसीबी लगाकर पिछले कई दिनों से मिट्टी खनन कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी दी गई कि थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत पुलिस चौकी सालपुर से महज कुछ ही दूरी पर पकड़ी रोड पर कई दिनों से अवैध खनन जेसीबी द्वारा खोदा जा रहा है।इसकी सूचना चौकी प्रभारी से लेकर खनन अधिकारी तक दिया जा चुका है लेकिन पता नहीं किस मोहपाश में है कि कार्यवाही से दूरी कसी जा रही है।

वहीं खनन अधिकारी के द्वारा यह कहा जा रहा है कि शासनादेश है कि अगर इस तरह के अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिलती है तो कार्यवाही पुलिस विभाग के चौकी प्रभारी से लेकर उच्च अधिकारी तक और राजस्व में लेखपाल से लेकर उच्च अधिकारी कोई भी कार्यवाही करने से सक्षम है न कि केवल खनन अधिकारी ही।अब सवाल यह उठता है कि जब शासनादेश जारी है तो फिर क्या सालपुर चौकी से महज कुछ दूरी पर ही हो रहे लगातार अवैध मिट्टी खनन की जानकारी क्या चौकी प्रभारी को नहीं है या अन्जान बनकर मलाई तो नहीं काट रहे।

सालपुर बाजार में चर्चा यही है कि सालपुर चौकी प्रभारी इस समय अवैध खनन करने वालों के ऊपर कार्यवाही न करने का मन बनाते हुए हैं नहीं तो पूर्व में ही लोगों द्वारा जानकारी देने और खबर चलने पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई।इस सम्बन्ध में सदर क्षेत्राधिकारी आनन्द राय से वार्ता की गई तो कहा कि खनन अधिकारी से बता देते हैं।तब शासनादेश की बात बताया गया तो कहा कि शासनादेश भेज दे जिसपर शासनादेश को सीओ सदर के व्हाट्सएप्प नम्बर पर भेजा दिया गया।अब देखना की खननकर्ताओं पर कोई कार्यवाही होगी या सिर्फ खानापूर्ति।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *