मुजफ्फरनगर,खतौली। अवगत कराना है कि आज दिनांक,06, 12,2025,रात्रि को थाना खतौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा खतौली स्थित एक घर, जहाँ एक दिन पहले विवाह सम्पन्न हुआ था, वहाँ 03 बदमाश हेलमेट पहनकर घर में घुसे तथा घर में मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर नगदी व आभूषण ले गये।


सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव,एवंम थाना प्रभारी खतौली पुलिस बल साथ ही एसओजी एवं सर्विलांस टीम तत्काल रात्रि को ही मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर घर में मौजूद लोगों से पुछताछ की गयी।

घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों, पुराने अपराधियों के ठिकानों एवं उनके मूवमेंट की गहनता से जाँच की जा रही है। थाना खतौली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *