गोला गोकरणनाथ खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में तथा अमित कुमार राय अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व रमेश कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी गोला के पर्वेक्षण मे सुनील मलिक थानाध्यक्ष थाना हैदराबाद द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 400/2025 धारा 103(1)/3(5)/238(a) BNS के मृतक सुहैल खां पुत्र स्व0 फारुक खां निवासी मोहल्ला वीरेन्द्र नगर कालोनी कस्बा व थाना गोला खीरी की निर्मम हत्या कर शव को अधजला कर ग्राम छितौनिया के जंगल मे गड्ढे मे फेंकने वाले प्रकाश मे आये शातिर अभियुक्तगण 1. रामनिवास उर्फ डिम्पल उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र श्री परमेश्वरदीन वर्मा 2. गोविन्द वर्मा उम्र करीब 33 वर्ष पुत्र परमेश्वरदीन वर्मा निवासीगण मो0 भारत भूषण कालौनी कस्बा व थाना गोला खीरी 3. आदित्य वर्मा उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र स्व. सर्वेश कुमार नि0मो0 पटेल नगर कस्बा व थाना गोला व स्थायी पता ग्राम ककलापुर थाना हैदराबाद खीरी को दिनांक 06.12.2025 को थाना हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा गोला खुटार रोड दतेली तिराहा से समय 11. बजे मय आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगणो का चालान मा0 न्यायालय किया गया। इस मौके पर बरामदगी आलाकत्लः-1.एक अदद चाकू आलाकत्ल 2.मृतक सुहैल खाँ का मोबाइल 3.अभियुक्तो द्वारा घटना में प्रयुक्त एक अदद,मोबाइल बटनदार (कीपैड)4.एक अदद खाली शराब की बोतल,5.एक अदद प्लास्टिक की खून लगी बोरी,6.एक अदद स्विफ्ट कार गिरफ्तार करने वाली टीम में सुनील मलिक थानाध्यक्ष हैदराबाद,व उ0नि0 हेमन्त राय,उ0नि0 जयप्रकाश यादव प्रभारी स्वाट टीम में हे0का0 दीपक वर्मा,आकाश यादव, प्रेमशंकर,संजीव यादव,तरुन कुमार,मनीष यादव,सत्यप्रकाश सिंह,ओम मिश्रा,गोल्डन स्वाट,विकास चौहान,मेहताब आलम स्वाट टीम सहित आदि पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *