यह मार्च शनिवार शाम 7 बजे गांधी चौक चौराहे से शुरू होकर अंबेडकर चौक पर समाप्त हुआ। कार्यकर्ता अपने हाथों में बाबा साहब की तस्वीरें और मोमबत्तियां लिए हुए थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माता और महान समाज सुधारक डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने बाबा साहब की बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस कैंडल मार्च में भीम आर्मी के अध्यक्ष विशाल कुमार, मुनेंद्र बंसल, सुनील बरैठा, अजय कुमार, श्री राम सुशील कुमार, प्रभात कर्दम, राजेश सागर, गुलशन चौधरी, नीरज कर्दम सहित कई कार्यकर्ता और विशाल कुमार भीम आर्मी अध्यक्ष फतेहाबाद ने बताया की 6 दिसंबर 1956 में बाबा साहब हमारे बीच से चले गए थे और हम सब इस इस दिन को बाबा साहब के परिनिर्माण के रूप मे मनाते है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *