रिपोर्ट: गुफरान खान, एमडी न्यूज़

मैगलगंज के ऐतिहासिक मेला महोत्सव का आज अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू और एप्जा चेयरमैन रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने रिबन काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे क्षेत्र में उल्लास का माहौल फैल गया और मेले में आए लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर मेला संरक्षक कमल बिहारी गुप्ता, रानू बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य दिनेश चन्द्र गुप्ता, मित्र कुमार अवस्थी, नबाब कल्बे हसन, गोला चेयरमैन रिंकू शुक्ला, किसान नेता श्यामू शुक्ला, और राम कुमार गुप्ता सहित मैगलगंज कस्बे के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मेले की व्यवस्थाओं की सराहना की और भविष्य में इसे और भव्य बनाने की शुभकामनाएँ दीं।

पूरा कस्बा आज रौनक, भीड़ और खुशी के रंगों से झूम उठा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed