महराजगंज के तराई क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. नवरिन परवीन ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एरा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से एमबीबीएस में तीसरी रैंक हासिल करने के बाद अब उन्होंने पीजीआई लखनऊ में एमडी फिजिशियन में प्रवेश लेकर बलरामपुर जिले का नाम रोशन किया है।

डॉ. नवरिन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गाँव के स्कूल से और इंटर की पढ़ाई स्थानीय विद्यालय से पूरी की। सीमित संसाधनों में कठिन परिश्रम कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। पहले भी उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने एमबीबीएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन और तीसरी रैंक के लिए सम्मानित किया था।

उनके पिता पूर्व प्रधान मोहम्मद रईस ने कहा कि बेटी की सफलता परिवार और जिले के लिए गर्व का पल है। उनकी छोटी बहन सालिहा परवीन भी एरा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की चौथी वर्ष की छात्रा हैं।

सांसद शिरोमणि वर्मा, पूर्व विधायक मसूद खान, पूर्व प्रमुख सफीक अहमद और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा सहित कई लोगों ने नवरिन को बधाई दी।

डॉ. नवरिन की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे तराई क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *