एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार
टेट की अनिवार्यता से संबंधित मसले को संसद में पुरजोर तरीके से उठाऊंगा-: मोहिबुल्लाह नदवी
टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय आह्वान पर आज जनपद रामपुर में चरनसिंह जिला मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल संत शिरोमणि गेस्ट हाउस पहुंचकर टेट की अनिवार्यता के विरोध में प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन माननीय सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी को सौंप कर मांग की गई कि टेट की अनिवार्यता को लेकर 1 सितंबर 2025 को सर्वोच्च न्यायालय के आए निर्णय से देश भर के 25 लाख प्रदेश के लगभग 2 लाख शिक्षक प्रभावित हुए हैं शिक्षक इस निर्णय से हतप्रभ और दुखी हैं शिक्षकों सहित परिवार आर्थिक और मानसिक तौर पर परेशान हो रहे हैं लगातार शिक्षकों का मनोबल गिर रहा है चरन सिंह जिला मंत्री ने मोहिबुल्लाह नदवी सांसद जी को बताया कि 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षक समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए ही नियुक्त हुए थे लेकिन अचानक आए इस निर्णय से शिक्षक डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं आप संसद के अंदर शिक्षकों के टेट की अनिवार्यता से संबंधित मसले को उठाएं और हल कराएं इस पर मा. सांसद ने भरोसा दिलाया कि लाखों शिक्षकों की जिंदगी का सवाल है इस मसले को पुरजोर तरीके से संसद में उठाऊंगा ताकि शिक्षकों के हित सुरक्षित हो सके और अनवरत रूप से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहें ।
ज्ञापन देने वालों में चरन सिंह जिला मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ डॉ सरफराज अहमद जिला उपाध्यक्ष,नरेंद्र सैनी ब्लॉक अध्यक्ष, मनोज कुमार ब्लॉक मंत्री , प्रसन्न प्रकाश तहसील प्रभारी ,राजेंद्र सिंह तहसील प्रभारी अमितेश झा कोषाध्यक्ष ,रामप्रसाद दिनेश कुमार धर्मेंद्र कुमार, सलीम अहमद, विपिन कुमार अशोक रावत रामकिशोर बाबूराम आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे
ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों ने उम्मीद जताई की उनकी उचित मांगों पर सरकार जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगी। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी

