MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख — रोहित जैन, जनपद मुज़फ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे धर-पकड़ चक्रव्यूह अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांव-2 में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस की वर्दी, नकद रुपए और अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है।
कैसे हुआ पर्दाफाश?
दिनांक 07 दिसंबर 2025 को ग्राम कुटवी निवासी मोहित पुत्र ओम सिंह ने थाना शाहपुर में तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति पुलिस की वर्दी और टोपी पहनकर उनकी माता व भाई से 3000 रुपये की ठगी कर ले गया। शिकायत पर थाना शाहपुर में मु0अ0सं0 335/2025 धारा 318(4), 205 BNS पंजीकृत कर तत्काल एक टीम गठित की गई।
गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को ग्राम बसधाड़ा की ओर जाने वाले लिंक मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान—
मनोज कुमार उर्फ गुप्ता
पुत्र — ओमप्रकाश
निवासी — ग्राम धनौरा, थाना दोघट, जनपद बागपत,
—के रूप में हुई।
आपराधिक इतिहास
आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज पाए गए, जिनमें शामिल हैं—
धारा 25 आर्म्स एक्ट (2016, 2018 — थाना दोघट)
धारा 323, 452, 504, 506 भादवि (2020 — दोघट)
धारा 507, 509 भादवि (महिला थाना, मुरादाबाद)
वर्तमान मुकदमा — 335/2025 (थाना शाहपुर)
बरामद सामान
2000 रुपये नकद
अभियुक्त का आधार कार्ड
पुलिस की वर्दी
पुलिस बेल्ट (खाकी)
लाल रंग के पुलिस जूते
एक अवैध चाकू
मोटरसाइकिल UP 12 BR 5543
गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 श्री हरिओम सिंह
का0 2111 धीरज कुमार
का0 515 सोनू कुमार
थानाध्यक्ष — मोहित चौधरी, थाना शाहपुर (जनपद मुज़फ्फरनगर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *