गौरीगंज कोतवाली अंतर्गत रायबरेली सुलतानपुर मार्ग बाबूगंज स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास आज सोमवार की सुबह महिला थाने की गाड़ी से सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गई, टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा।

घटना में अखिलेश वर्मा निवासी सराय महेशा थाना जायस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सरकारी गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक सामने बाइक आने से दुर्घटना हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर कई मीटर दूर जा गिरा और मौके पर तड़पते हुए उसकी जान चली गई।

सूचना मिलते ही गौरीगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed