समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने आज जिलाधिकारी को पत्र लिखा और कहा कि यह पत्र मैं आपको रामपुर की आम जनता के हित में लिख रहा हूं जिससे रामपुर के किसी भी व्यक्ति को एस०आई०आर० के तहत वोट के अधिकार से वंचित न किया जाये। मेरे संज्ञान में आया है कि जो लोग नौकरी करने के लिये अपने जनपद प्रदेश और देश से बाहर गये हैं उनका वोट काटने की प्रक्रिया की जा रही है जो कि बहुत ही अफसोस जनक है। वोट काटने और बनाने के लिये चुनाव आयोग द्वारा जो नियम बनाये गये हैं उसकी अनदेखी की जा रही है।

  1. यदि कोई व्यक्ति नौकरी के लिये विदेश गया है और वह भारत का नागरिक है तो उसका वोट काटने का अधिकार चुनाव आयोग द्वारा नहीं दिया गया है जब तक की वह भारत की नागरिकता छोड़ न दे और जब तक वह भारत का नागरिक है उसको उसका वोट नहीं काटा जाना चाहिये।
  2. यदि कोई व्यक्ति नौकरी के लिये अपने जनपद व प्रदेश से बाहर गया है और देश के ही किसी अन्य प्रदेश में नौकरी कर रहा है और यदि उसका वोट केवल एक जगह है जहां वह मूल निवासी है तो उसका वोट भी निरस्त न किया जाये क्योंकि चुनाव आयोग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि एस०आई०आर० के तहत जिन लोगों के फार्म आये हैं या तो वह स्वयं या फिर अपने सम्बंधी के माध्यम से फार्म जमा करा सकते हैं ऐसे में उन्ही लोगों के वोट निरस्त किये जायें जिनका वोट दो जगह. बना है जिस व्यक्ति का वोट एक जगह बना है उसका वोट निरस्त नहीं किया जान् चाहिये।

सांसद नदवी ने आगे कहा कि एस०आई०आर० के तहत उन लोगों के वोट काटने के निर्देश न् दिये जायें जो लोग भारत के निवासी हैं और नौकरी के लिये विदेश गये हैं और ऐसे लोगों के भी वोट न काटे जायें जो मूलतः रामपुर के निवासी है और नौकरी के लिये बाहर शहरों में रह रहे हैं क्योंकि चुनाव आयोग के अनुसार किसी भी व्यक्ति को वोट के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *