उत्तर प्रदेश सहायक क्राइम प्रभारी -विशाल गुप्ता

शाहजहांपुर। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई ऑडिटोरियम एंटा चौराहा शाहजहांपुर में किया गया जिसकी मुख्य अतिथि ममता यादव अध्यक्षा जिला पंचायत शाहजहांपुर रही ।कार्यक्रम विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के अंतर्गत कल्चरल एवं इनोवेशन ट्रैक पर आधारित था ।जिसमें लोकगीत सामूहिक,लोक नृत्य सामूहिक, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान मेला प्रदर्शनी,चित्रकला प्रतियोगिता, कविता लेखन, कहानी लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा कल्याण विभाग के द्वारा किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा युवा उत्सव शिक्षा का उद्देश्य मात्र डिग्रियां प्राप्त करना ही नहीं है बल्कि युवाओं को संस्कारवान विचारवान एवं बहुमुखी प्रतिभा का धनी बनाना भी है उच्च शिक्षा का एक मंतव्य यही भी है कि देश के युवाओं के व्यक्तित्व के बहरमुखी विकास के लिए अनुकूल अवसर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराये जाए ।कार्यक्रम प्रभारी सतेंद्र कुमार ने कहा,” युवा उत्सव का उद्देश्य देशभर के युवाओं को एक मंच पर लाकर उनकी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करना है जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने कहा,”राष्ट्रीय एकता भाईचारे और आत्मविश्वास आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करना है जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा,” युवा उत्सव युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने सीखने और देश के प्रति अपने दायित्व को समझने का एक बड़ा मंच है। लोकगीत समूह में जीजीआईसी की टीम विजेता रही और जीएफ कॉलेज की टीम उप विजेता रही लोक नृत्य समूह में जीएफ कॉलेज की टीम विजेता रही और गुरुकुल सेवा ट्रस्ट की टीम उपविजेता रही। स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रूपक श्रीवास्तव ने कहा कि यह उत्सव सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी युवा शक्ति, रचनात्मकता और प्रतिभा का मंच है। यहाँ उपस्थित प्रत्येक युवा में राष्ट्र का भविष्य बसता है। कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने कहा आपकी कल्पनाशीलता और आपका उत्साह हमारे समाज को नई दिशा देता है। इस मंच पर जो कला, संस्कृति, खेल और साहित्य की झलक हम देखेंगे, वह हमारे जिले की विविधता और समृद्धि को दर्शाती है। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए जिसमें डिक्लेमेशन में हर्ष पांडे प्रथम, अनन्या वर्मा द्वितीय ,मोहम्मद मनीष तृतीय रहे। कविता लेखन में रचना वर्मा प्रथम ,अविरल दीप सिंह द्वितीय, शैलेंद्र सिंह तृतीय रहे। कहानी लेखन में शूबुर प्रतिमा प्रथम, वैष्णवी शुक्ल द्वितीय, विश्व मिश्रा तृतीय रहे। चित्रकारी प्रतियोगिता में देवघर शर्मा प्रथम,आकांक्षा वर्मा द्वितीय, भक्ति वर्मा तृतीय रही ।वहीं विज्ञान मेला प्रदर्शनी में प्रथम स्थान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर की टीम में प्राप्त किया। द्वितीय और तृतीय स्थान पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहजहांपुर की टीम में प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से आए हुए अध्यापकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुराग स्मिता रस्तोगी ‘नेहा’, भावना वर्मा शताक्षी ठाकुर, डॉ. मलिक अस्मत, डॉ रईस, डॉ स्वप्निल यादव, डॉ अरशद खान, हन्ना, डॉ अर्चना गर्ग, डॉ प्रतिभा सक्सैना, नम्रता लता, अंशु सक्सेना डॉ प्रतिभा सक्सेना, सृष्टि समेत समस्त पीआरडी विभाग का विशेष सहयोग किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed