गाव के ही एक व्यक्ति पर पीड़िता ने युवक को गायब करने का लगाया आरोप

पीड़िता थाने चौकी के लगा रही चक्कर नही हो रही कोई कार्यवाही

उत्तर प्रदेश सहायक क्राइम प्रभारी -विशाल गुप्ता

गोला गोकरणनाथ खीरी। गोला थाना क्षेत्र मे महिला ने अपने पति को गायब करने के सम्बन्ध मे गाव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।
पीड़िता पिछले कई माह से थाना चौकी के चक्कर लगा रही है किन्तु प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है उल्टा प्रार्थना पत्र देने पर पुलिस गाव मे जाकर पीड़िता के कागज पर हस्ताक्षर व अंगूठा लगवाकर पुलिसकर्मी वापस आ जाते है किन्तु गाव के ही व्यक्ति संजय के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गयी।
पीड़िता काँती देवी पत्नी राजेश कुमार ग्राम तिनावा मजरा आलियापुर थाना गोला ने पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा व जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को दिये गये प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि 11 अगस्त 2025 को गाव के ही संजय कुमार पुत्र मुरली प्रार्थिनी के पति राजेश कुमार और साथ मे 6 व्यक्तियो को भी मजदूरी करवाने के लिए ग्राम खुटपुरी,सोना रोड,जिला हाज़ीपुर, राज्य हरियाणा लेकर गया था।
दिये गये प्रार्थना पत्र मे प्रार्थिनी ने बताया कि 24 अगस्त 2025 को उसके पति राजेश ने फोन पर रो रोकर कहा कि हमारे पास किराये के लिए पैसा नही है, पैसा भेजो मै घर आना चाहता हूं।
ठीक उसी दिन प्रार्थिनी ने फोन के माध्यम से एक हजार रुपया खूंटीपुर गाव मे स्थित एक दुकान पर पैसा भेज दिया और संजय कुमार और राजेश कुमार गाव मे स्थित दुकान पर पैसा लेने गये किन्तु पैसे राजेश कुमार को मिलने के वजाय संजय ने ले लिए और उसके पति राजेश कुमार को नही दिये।
प्रार्थिनी ने बताया कि उसका पति आज तक घर वापस नही आया और उसका फोन से सम्पर्क भी नही हो पा रहा है कहा है,किस हालत मे है,ज्ञात नही है।
प्रार्थिने ने बताया कि गाव के ही जो लोग साथ मे गये थे उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि प्रार्थिनी के द्वारा भेजे गये पैसे लेने संजय और राजेश कुमार दोनो लोग गये थे किन्तु वापस सिर्फ संजय आया और उसके साथ गया हुआ प्रार्थिनी का पति राजेश संजय के साथ नही था।
प्रार्थिनी ने बताया कि वापस आये हुए संजय से कई बार उसके पति राजेश के बारे मे पूछताछ की गयी किन्तु वह बात को तालमटोल कर देता है और कहता है मैने तुम्हारे पति को मारकर लाश गायब कर दी है,तुमको जो भी करना है कर लो मेरा कुछ नही होगा।
प्रार्थिनी ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि संजय निहायत बदमाश और गुंडा किस्म का शराबी व्यक्ति है जो प्रार्थिनी के पति को जान से मार भी सकता है,प्रार्थिनी ने बताया कि उसके छोटे छोटे बच्चे है जो पिता के न होने पर लावारिस हो गये है,प्रार्थिनी भी मानसिक और शारीरिक पीड़ा से गुजर रही है।
प्रार्थिनी ने दिये गये प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त संजय कुमार पर तलब करके कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए और उसके पति के बारे मे पूछताछ कर न्याय दिलाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *