जिले में 14 रैन बसेरे पूरी क्षमता के साथ संचालित किए जा रहे हैं, जहाँ गर्म बिस्तर, पानी, साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही 231 अलाव स्थलों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं ताकि रात के समय लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

ज़िला प्रशासन द्वारा कंबल वितरण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है, जिससे कमजोर व ज़रूरतमंद वर्ग को त्वरित सहायता मिल रही है।

सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सड़क, फुटपाथ या खुले स्थानों पर कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न हो। नगर निकायों, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और परिवहन विभाग को अपने-अपने स्तर पर सतर्क रहकर राहत व सुरक्षा उपाय लागू करने के लिए कहा गया है।

जिलाधिकारी रामपुर ने निर्देश दिया है कि शीतलहर के दौरान मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक ज़रूरतमंद तक सहायता समय पर पहुँचाई जाए, जिससे ज़िले में कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *