एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली में नागरिक सुरक्षा कोर स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कोर परिसर में लगा। इसमें कुल 169 वार्डेन्स और स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।शिविर का शुभारंभ एडीएम (ई) पूर्णिमा सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। उन्होंने नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डेन्स व स्वयंसेवकों के समाज के प्रति समर्पण को अनुकरणीय बताया। शिविर में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने भी प्रत्येक रक्तदाता का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा टीम हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहती है और उनका यह योगदान सराहनीय है।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *