एम डी न्यूज़
बरेली के संजय नगर में निहाल स्पोर्ट्स की दुकान पर बारादरी थाना पुलिस ने दबिश देकर ब्रांडेड कंपनी के लोगो लगे नकली जूतों का जखीरा बरामद किया। पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक दुकानदार ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर नकली जूते बेच रहा था। पुलिस ने उसकी दुकान पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने संजय नगर निवासी मोहम्मद निहाल को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बारादरी थाने में आरोपी से पूछताछ की। थाना प्रभारी के मुताबिक निहाल ने बताया कि वह एनबी कंपनी के असली जूते बताकर नकली जूते बेच रहा था। नकली जूतों पर एनबी का लोगो लगा देता था। इस कंपनी के असली जूते पांच हजार से तीस हजार रुपये तक कीमत के हैं, जबकि वह नकली जूतों को 1800 से 2500 रुपये तक बेच देता था। ग्राहकों को बता देता था कि जीएसटी चोरी करके यह जूते सीधे कंपनी से मंगवा लिए हैं।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *