गोंडा- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गोंडा के जिला अध्यक्ष बंसराज वर्मा ने उठाई आवाज, गोंडा- गन्ना क्रय केंद्रो पर अवैध वसूली एवं अगैती गन्ने को अस्वीकृत गन्ने के रूप तौलने की समस्या के सम्बन्ध मे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गोंडा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय और गन्ना आयुक्त महोदय के आदेश के बावजूद,जनपद की चीनी मिलें ग्रामीण स्तर के क्रय केंद्रो पर प्रति बैलगाङी 70/100 रुपये अवैध वसूली करा रहीं हैं ।ये अवैध वसूली तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाएग। पिछले पेराई सत्र 2024- 025 मे जो गन्ना अगैती प्रजाति में तौला जा रहा था। इस वर्ष 2025-26 में वही गन्ना अस्वीकृत प्रजाति के श्रेणी में तौल करके किसानों को 48-60 /कुंतल का नुकसान चीनी मिल पहुंच रही है। भारतीय किसान यूनियन टिकट गोंडा के जिला अध्यक्ष ने मीडिया से बताया की 21-12 -25 तक समाधान सुनिश्चित नहीं कराया गया तो भारतीय किसान यूनियन गोंडा 21-12- 25 को कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर सदानंद दुबे मंडल सचिव, राज दत्त वर्मा जिला सचिव, विक्रम पटेल जिला सचिव ,वंशराज पटेल ,गुड्डू यादव तहसील अध्यक्ष गोंडा सदर ,बछराज वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरोंअजीत यादव

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *