एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान स्पेशल रिपोर्ट जनपद रामपुर से IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिले को प्रदेश में मिली 10वी रैंक

Rampur: जिलाधिकारी ने पूरी टीम के कार्यों को सराहा, भविष्य में भी बेहतर रैंक के लिए गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश।

सितंबर माह में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान में जिले को प्रदेश में 10वी रैंक प्राप्त हुई है।

जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी के लगातार निर्देश और प्रभावी समीक्षा तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र के लगातार अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जिले को यह उपलब्धि मिली है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक स्तर से आमजन की समस्याओं और शिकायतों के समाधान को लेकर प्रत्येक अधिकारी को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों द्वारा जमीनी विवाद एवं गंभीर प्रकृति के मामलों के संबंध में स्वयं मौके का निरीक्षण करके स्थलीय समाधान कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा भी आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का सत्यापन करने के लिए रैंडम तरीके से शिकायतकर्ताओं के पास पहुंचकर उनकी संतुष्टि और समाधान का सत्यापन किया जा रहा है।

शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर से जिले को 10वी रैंक मिलना जिले के अधिकारियों के लिए उत्साहवर्धक है पर अब अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे हर माह रैंक में सुधार करते हुए उत्कृष्ट रैंक के लिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने इसके लिए लगातार सक्रियता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारियों द्वारा तय समय में कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जा रहा है।

श्री गुलाब चन्द्र ने कहा कि पूरी टीम द्वारा लगातार अनुश्रवण और अधिकारियों के साथ समन्वय के परिणामस्वरूप जिले को इस माह भी बेहतर रैंक मिली है।

उन्होंने बताया कि नवम्बर माह में 10वी रैंक के लिए निर्धारित अधिकतम 140 अंकों में से जिले को 132 अंक प्राप्त हुए हैं।

श्री अनुराग सिंह प्रभारी अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के साथ-साथ गुणवत्ता की भी लगातार समीक्षा और मॉनिटरिंग की जाती है।

संदर्भों की मार्किंग, डिफाल्टर संदर्भ, मुख्यमंत्री कार्यालय से सी श्रेणी प्राप्त और संदर्भों के भौतिक सत्यापन सहित विभिन्न मानकों पर शासन स्तर से समय-समय पर रैंडम तरीके से सत्यापन कराया जाता है, जिसके परिणाम स्वरूप प्रत्येक जनपद की गुणवत्ता के आधार पर निर्धारित अंक प्रदान करते हुए रैंक निर्धारित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *