हरदोई………सांडी। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर चौधरियापुर गांव के पास मंगलवार दोपहर कार ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गांव म्यौढ़ा निवासी अतर सिंह कुशवाहा (24) लखनऊ में मजदूरी करता है। एक सप्ताह पूर्व वह गांव आया था। मंगलवार दोपहर वह बाइक से सांडी आ रहा था।
कटरा-बिल्हौर मार्ग पर चौधरियापुर गांव के पास सामने से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर सिर के बल जा गिरा। हेलमेट नहीं लगाए होने के चलते उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई
इधर हादसा देख कर कार छोड़कर चालक भाग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि कार पकड़ ली गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।